तिलैया पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 10:08 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 10:08 PM (IST)
कोडरमा: तिलैया पुलिस ने बबीता देवी हत्या कांड के एक और आरोपी हुलास महतो को गुरुवार को गिरफ्तार कर कोडरमा जेल भेज दिया। बताते चले कि बबीता देवी की हत्या कर हरली बिरसोडीह रोड से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित एक सुनसान कुएं में फेंकने का मामला गत दिनों प्रकाश में आया था। घटना के संबंध में मृतका के पिता वासुदेव महतो ने तिलैया थाना में बबीता के ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। उक्त हत्याकांड में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वही मृतका का पति संतोष महतो अभी फरार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें