चुनाव : दो दलों के कार्यकर्ताओं ने की मारपीट
By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 11:21 PM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 11:21 PM (IST)
हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बोचो गांव स्थित बूथ संख्या 353 में मतदान समाप्त होने के बाद दो दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता त्रिलोकी साव घायल हो गया। मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी सौरभ नारायण सिंह ने बताया कि 4 बजे में खबर मिली कि मतदान समाप्त हो गया था और ईवीएम सील करने की प्रक्रिया की जा रही थी। इसी दौरान नशे में धुत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ में आ कर हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडा व भुजाली से हमला कर दिया, जिसमें एक कार्यकर्ता के हाथ की अंगुली कट गई। इसे लेकर मुफस्सिल थाने में सनहा दर्ज कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें