वज्रपात में पांच घायल , एक की हालत गंभीर
खूंटी : अड़की प्रखंड के बिरबांकी गांव में रविवार को दोपहर बाद वज्रपात की घटना में पांच लोग जख्मी हो ग
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 May 2017 10:50 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2017 10:50 PM (IST)
खूंटी : अड़की प्रखंड के बिरबांकी गांव में रविवार को दोपहर बाद वज्रपात की घटना में पांच लोग जख्मी हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद आकाश में बादल छा गए और बिजली कड़कने लगी। अचानक वज्रपात होने से सागा पहान, सागा समद, एतवा समद, मंगरापूर्मि और हाफु मुंडा घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से अड़की के रिचीं अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए सागा पहान को रिम्स रेफर किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें