वन विभाग ने जब्त की अवैध लकड़ी
खूंटी : वन विभाग के अधिकारियों ने मुरहू पेट्रोल पंप के समीप से अवैध सखुआ के लदे बोटा सहित एक वाहन क
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 May 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 28 May 2017 01:00 AM (IST)
खूंटी : वन विभाग के अधिकारियों ने मुरहू पेट्रोल पंप के समीप से अवैध सखुआ के लदे बोटा सहित एक वाहन को जब्त किया। जिला वन पदाधिकारी एके गुप्ता के नेतृत्व में जब्त किए गए लड़की की कीमत एक लाख आठ हजार आंकी गई है। गुप्ता ने बताया कि मुरहू की ओर से रांची की ओर अवैध सखुआ का बोटा लादे एक ट्रक के जाने की सूचना मिली थी। उसके आधार पर छापामारी की गई। छापामारी में सहायक वन संरक्षक अर्जुन बड़ाइक, क्षेत्र पदाधिकारी राम बाबू रजक, वनपाल केदार राम, गिरजानंद नाथ शाहदेव आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें