ग्रामीण मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक
खूंटी : खूंटी ग्रामीण भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को रेवा ग्राम में हुई। मंडल प्रभारी सह ज
By Edited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 08:25 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 08:25 PM (IST)
खूंटी : खूंटी ग्रामीण भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को रेवा ग्राम में हुई। मंडल प्रभारी सह जिला भाजपा उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत ने कार्यसमिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती समारोह पार्टी द्वारा मनाया जा रहा है। समारोह विकास पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें हर कार्यकर्ता को समय दान करना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल महामंत्री राजेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए कई कार्य कर रही है, जिससे सदस्य और कार्यकर्ता आम जनता को अवगत कराएंगे और जनता को लाभ दिलाएंगे। बैठक में राजेश नाग, लीलू पाहन, मदन मोहन गोप, कृष्ण मोहन कुमार, चेपा मुंडा, निर्मल मुंडा आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें