Move to Jagran APP

सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

खूंटी : भाजपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों से आम जनता को

By Edited By: Published: Sun, 22 Jan 2017 10:51 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2017 10:51 PM (IST)
सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

खूंटी : भाजपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों से आम जनता को अवगत कराने का आह्वान किया। रविवार को पिपराटोली क्लब भवन में नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश जायसवाल की अध्यक्षता में हुई नगर कार्यसमिति की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए मुंडा ने यह आह्वान किया। मुंडा ने कहा कि सरकार जनहित में काम तो कर रही, मगर कार्यकर्ता ही उन कामों से जनता को अवगत कराने के माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन के लिए कार्यकर्ता समय दान करें। जिला भाजपा अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों का विस्तार से उल्लेख किया और सदस्यों से बूथों पर प्रवास कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की अपील की, जिससे पिछले चुनाव की तुलना में मत फीसद बढ़े। नगर भाजपा अध्यक्ष सुरेश जायसवाल ने सदस्यों और आए अतिथियों का स्वागत करते हुए नगर मंडल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में जिला भाजपा महामंत्री विनोद नाग, जिला भाजयुमो अध्यक्ष अनूप साहू, जिला मंत्री योगेन्द्र नायक, अर्जुन पाहन, विकास चौधरी, संजय मिश्रा, राजू गुप्ता, बुधराम पूर्ति, शंकर प्रधान, कृष्णानंद तिवारी, लव चौधरी, केश्वर राम, अनिल राम, कंचन ¨सह, रामचरण गोप, बुधेश्वर गोप, शनिका पाहन, सुकरा मुंडा, रंदाय नाग, राजेश ठाकुर सुनील नायक, आनंद राम, रवि गुप्ता, सीताराम गौंझू, चमरा महतो आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.