बिगबिरू पुल बनाने की हुई घोषणा
खूंटी : जोड़ा पुल से सिल्दा के बीच बिगबिरू पुल व सड़क निर्माण डेढ़ माह के बीच शुरू हो जाएगा। यह घोषणा
खूंटी : जोड़ा पुल से सिल्दा के बीच बिगबिरू पुल व सड़क निर्माण डेढ़ माह के बीच शुरू हो जाएगा। यह घोषणा कृषिमंत्री रणधीर ¨सह ने की। सिल्दा के ग्रामीणों ने प्रखंड झाविमो अध्यक्ष मो. यासिन के नेतृत्व में बुधवार को ग्रामसभा में भाग लेने आए मंत्री को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि यह एक प्रमुख पथ है। पथ तो जर्जर है ही, बिगबिरू नाला पर बना पुल पूरी तरह से धंस चुका है। आने-जाने वालों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहन का परिचालन बाधित है। ग्राम से इस पुल का निर्माण कराने की मंत्री से ग्रामीणों ने मांग की। मंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं क्षतिग्रस्त पुल को देखा है वह खतरनाक हो गया है। वह इस सड़क का निर्माण कराएंगे। उपायुक्त चंद्रशेखर ने आरईओ के जेई को तलब किया। जेई ने सूचना दी कि मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने पहल कर तीन करोड़ 27 लाख की लागत से पुल निर्माण को तकनीकी स्वीकृति दिलवाई है।