महिला सशक्तीकरण से होगा विकास : सुलोचना
खूंटी : एजुकेशन लिटेरेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट की मुख्य सचिव सुलोचना ¨सह ने कहा कि महिलाएं, जितना ही सशक्
खूंटी : एजुकेशन लिटेरेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट की मुख्य सचिव सुलोचना ¨सह ने कहा कि महिलाएं, जितना ही सशक्त होंगी समाज का आर्थिक विकास उतनी ही तेजी से होगा। महिलाओं को हर ²ष्टि से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। शिक्षा, स्वनियोजन के साथ-साथ आत्म सुरक्षा की लिहाज से उनमें आत्मबल पैदा करने के लिए यह ट्रस्ट कार्यरत है। मंगलवार को राजस्थान भवन में ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बेला हाथी रोड की महादेव महिला समिति, प्रेरणा महिला समिति, प्रगति महिला समिति, दुर्गा महिला समिति और गौरी महिला समिति खूंटी की शामिल सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही संस्था का उद्देश्य है। अड़की प्रखंड के बोहण्डा पंचायत के मुखिया प्रभुदान मुंडा ने आर्थिक स्वावलंबन के गुर उपस्थित महिलाओं को सिखाया। महिलाओं द्वारा रखी गई समस्याओं का समाधान भी किया गया। संचालन में प्रकाश टुडू, राजू चौधरी, गीता कर्मा, शांति देवी, नरायवाली, दिलीप राम आदि ने सहयोग किया।