सरकार ने दिया नाजिरशाही का परिचय : पौलिस सुरीन
खूंटी : तोरपा विधायक ने राज्य सरकार पर तानाशाही रुख अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने साइको गोलीकां
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 10:45 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 10:45 PM (IST)
खूंटी : तोरपा विधायक ने राज्य सरकार पर तानाशाही रुख अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने साइको गोलीकांड की ¨नदा करते हुए कहा कि सरकार ने लोगों को रैली में भाग लेने से रोकर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने कहा कि गोली चालन के लिए पुलिस दोषी है और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने रिम्स में घायलों से मुलाकात की और पांच हजार रुपये अपनी ओर से बतौर मदद दी। उन्होंने बताया कि रविवार के खूंटी जिले को वे और उनकी पार्टी समर्थन करेगी। झामुमो कार्यकर्ता भी बंद कराने सड़क पर उतरेंगे। वे खुद अपने विधान सभा क्षेत्र में जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें