जामताड़ा में जमीन विवाद में कारोबारी की गोली मारकर हत्या
जमीन विवाद में कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना झारखंड के जामताड़ा की है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 23 Nov 2017 12:00 PM (IST)Updated: Thu, 23 Nov 2017 06:20 PM (IST)
जामताड़ा, जेएनएन। जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मोहनपुर मोड़ के समीप आराध्या हार्डवेयर के मालिक मोहन मंडल (45) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर हत्या दी है। घटना बुधवार देर रात बारह बजे की है।
जानकारी के मुताबिक, मंडल हेठकरमाटांड़ का रहने वाला था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल से टोपी आदि कुछ सामान मिले हैं। पुलिस ने उसे हत्या का सुबूत मानकर जब्त कर लिया है।
परिजनों की ओर से पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक मोहन मंडल ने दो वर्ष पूर्व ही अपनी दुकान खोली थी। पुलिस हत्या की वजह जमीन विवाद बता रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें