भूदेव मंडल हत्याकांडः 16 साल से फरार वारंटी रजामनी मंडल गिरफ्तार
भूदेव मंडल हत्याकांड में 16 साल से फरार वारंटी रजामनी मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 18 Oct 2017 01:06 PM (IST)Updated: Wed, 18 Oct 2017 01:06 PM (IST)
करमाटांड़, जेएनएन। सोलह साल से फरार वारंटी रजामनी मंडल को करमाटांड़ थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात को गणपत चौक बाजार से गिरफ्तार किया हैI
राजामनी मंडल के खिलाफ वर्ष 2001 में 27 जुलाई को दुधानी गांव के ही भूदेव मंडल का अगवा कर हत्या करने की प्राथमिकी जामताड़ा थाना में दर्ज की गई थी। भूदेव मंडल की मां बुखारी देवी ने मामला दर्ज करवाया था। तब से वह फरार थाI पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नगर थाना जामताड़ा को सुपुर्द कर दियाI
एसआई शंभू नाथ द्विवेदी शंभू नाथ द्विवेदी ने बताया कि वह लाल वारंटी था। काफी दिनों से पुलिस को उसकी तलाश थी I
यह भी पढ़ेंः भूख से बच्ची की मौत, परिजनों को नहीं मिल रहा था राशन
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें