दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल व कार्बाइन बरामद
सुरेश करमाटांड़ से दूसरे के बैंक खाते की रकम से ऑनलाइन शॉपिंग करता था।
जामताड़ा, जेएनएन। महाराष्ट्र व यहां की करमाटांड़ पुलिस ने डुमरिया गांव में छापेमारी कर सुरेश मंडल को गिरफ्तार किया। सुरेश करमाटांड़ से दूसरे के बैंक खाते की रकम से ऑनलाइन शॉपिंग कर साइबर अपराध की घटनाओं को अंजाम देता था।
सुरेश ऑनलाइन शॉपिंग का सामान पुणे में अपना सहयोगी राधेश्याम नरेश मंडल के पते पर भेजवाता था। महाराष्ट्र पुलिस पहले पूना से रिसीवर राधेश्याम मंडल को दबोचा। फिर उसकी निशानदेही पर डुमरिया से सुरेश मंडल को गिरफ्तार किया गया। दोनों रिश्तेदार भी हैं।
पूना शिकारपुर थाना क्षेत्र के निवासी भानुदास पोटभरे के बैंक खाते की रकम से 4500 रुपये की सुरेश ने ऑनलाइन शॉपिंग की थी। इसकी प्राथमिकी इसी अक्टूबर को पोटभरे ने शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूना की पुलिस राधेश्याम को यहां अपने साथ लाई थी। वह दुमका गोपालपुर का निवासी है। सुरेश को भी पुलिस अपने साथ ले गई।
यह भी पढ़ेंः चेक गणराज्य और जापान का दौरा कर रांची पहुंचे सीएम