Move to Jagran APP

बाढ़-सुखाड़ से बचने को पौधे लगाएं : मंत्री

जामताड़ा : पेड़-पौधे धरती के श्रृंगार हैं। इन्हीं से हमारे जीवन को प्राणवायु मिलती है। धरती को बाढ़-सु

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 01:02 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 01:02 AM (IST)
बाढ़-सुखाड़ से बचने को पौधे लगाएं : मंत्री
बाढ़-सुखाड़ से बचने को पौधे लगाएं : मंत्री

जामताड़ा : पेड़-पौधे धरती के श्रृंगार हैं। इन्हीं से हमारे जीवन को प्राणवायु मिलती है। धरती को बाढ़-सुखाढ़ से पौधे ही बचाते हैं। इसलिए सभी लोग पर्यावरण संतुलन व जीवन बचाव को पौधे बढ़ चढ़कर लगाएं। वन विभाग के तत्वावधान में बुधवार को सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित वन महोत्सव को संबोधित करते हुए उक्त बातें कृषि मंत्री रणधीर ¨सह कही। उन्होंने कहा कि लोगों में पौधरोपण के प्रति रुचि पैदा करने को वन विभाग ने बुधवार को वन महोत्सव का आयोजन किया था। कार्यक्रम की शुरुआत में डीएफओ आर के साह के नेतृत्व में अतिथियों को रुद्राक्ष, चंदन आदि कीमती पौधा गुलदस्ता के बदले प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने पौधे भी लगाए।

loksabha election banner

--पांच-पांच पौधे लगाने का संकल्प लें : उपायुक्त रमेश कुमार दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ पौधों का होना आवश्यक है। संतान के समरूप पेड़-पौधों की रक्षा करनी चाहिए। पेड़-पौधे सुरक्षित रहेंगे तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। पर्यावरण सुरक्षित है तो मानव समाज स्वस्थ रहेगा। इस व्यवस्था का निर्माण करना हम सभी वर्ग के लोगों की जवाबदेही है। महोत्सव के माध्यम से हम सभी अभिभावक व छात्र शपथ लें कि प्रत्येक घर में पांच-पांच पौधा पर्यावरण की रक्षा में लगाएंगे।

--पेड़ों की करे हिफाजत : एसपी डॉ. जया राय ने कहा कि वृक्ष व जंगलों से ही पर्यावरण संतुलन बना रहता है। इसके लिए हम ग्रामीणों को सजग रहना होगा तथा अपने अपने क्षेत्र में पेड़ लगाना और पेड़ों की सुरक्षा करनी होगा। मौके पर करीब डेढ़ सौ इमारती पौधों का वितरण किया।

-- 100 पौधे लगाए गए : वन महोत्सव के मौके पर बुधवार को डीएवी विद्यालय परिसर में एक सौ फलदार पौधे लगाए गए। इस बीच वन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षक का केंद्र रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राएं समेत अन्य नृत्य संगीत टीम के कलाकारों ने अतिथियों के समाने में मनोहारी कला का प्रदर्शन किया। मौके पर विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि आज पूरी दुनिया के सामने सबसे बड़ा खतरा प्रदूषण है। पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो मौसम का संतुलन बिगड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया को बचाना है तो पेड़ लगाना ही होगा। नपं अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने कहा कि संतुलित पर्यावरण के लिए पेड़-पौधा की हरियाली आवश्यक है। जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, क्षेत्रिय मुख्य वन संरक्षक सत्यजीत ¨सह, सामाजिक वानिकी वन प्रमंडल पदाधिकारी नंद किशोर शर्मा ने भी संबोधित किया। समापन वन प्रमंडल पदाधिकारी जामताड़ा आरके साह ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। मौके पर डीएवी विद्यालय के प्राचार्य जीएन खान, रेज पदाधिकारी जितेंद्र कुमार हाजरा, प्रमोद ¨सह, संजीव ¨सह, शेखर भैया, विनय कृष्ण आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.