मनरेगा टीम ने की जांच
फतेहपुर (जामताड़ा) : मनरेगा योजना में आदिम जनजाति एवं वृद्ध जनों में कार्य करने की क्षमता का अध्ययन क
फतेहपुर (जामताड़ा) : मनरेगा योजना में आदिम जनजाति एवं वृद्ध जनों में कार्य करने की क्षमता का अध्ययन करने के लिए रांची की टीम बुधवार को मुरूडीह तालाब पहुंच कर जांच की। टीम के वरीय सदस्य मदन सेनगुप्ता ने बताया कि सरकार ने जीवियर इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल सर्विस रांची को आदिम जनजाति समुदाय एवं वृद्ध लोगों में कार्य करने की क्षमता का अध्ययन करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे मजदूरी में भी एकरूपता आएगी। दिव्यांग को भी मनरेगा योजना से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिससे इस योजना का लाभ उन्हें भी दिया जा सके। यहां से अध्ययन प्रतिवेदन सरकार के पास भेजा जाएगा। मौके पर बीडीओ पंकज कुमार रवि, परियोजना पदाधिकारी संदीप कुमार, जेई उत्तम शर्मा, टीम के सदस्य अर¨वद डे, आरपी यादव आदि उपस्थित थे।