54 सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती
कुंडहित (जामताड़ा) : बुधवार को डाकबंगला मैदान मे 54 सरकारी तालाबों को मत्स्य सहयोग समिति की ओर से बंद
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 01:02 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 01:02 AM (IST)
कुंडहित (जामताड़ा) : बुधवार को डाकबंगला मैदान मे 54 सरकारी तालाबों को मत्स्य सहयोग समिति की ओर से बंदोबस्ती की गई। कुंडहित मत्स्य सहयोग समिति के मंत्री दशरथ धीवर ने तालाबों की बंदोबस्ती के साथ वितरण किया। बलराम धीवर ने बताया वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 में 54 सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती की गई। उन्होंने बताया कि कुंडहित प्रखंड मे 103 सरकारी तालाब हैं जो वर्ष 2015 से 18 तक 39 तालाबों का तीन साल के लिये बंदोबस्ती 2015 को किया गया। शेष 54 तालाब एवं 10 तालाब की बंदोबस्ती की गई। बंदोबस्ती के साथ मछली पालकों मे खुशी देखी गई। मौके पर बलराम धीवर, विश्वनाथ धीवर, जयदेव गोराई, सुभाष मंडल, दिलीप वाउरी, सेख आजिजुल, शेख जाहिर आदि लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें