दुष्कर्म की शिकायत
जामताड़ा : शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने के बाबत बुधवार को सीजेएम की अदालत में एक मामला दायर किय
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 01:01 AM (IST)
जामताड़ा : शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने के बाबत बुधवार को सीजेएम की अदालत में एक मामला दायर किया गया। जामताड़ा नवाडीह निवासी मनोदी सोरेन ने कासजोर निवासी सुधीर मरांडी पर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सूचक ने अदालत को बताया है कि घटना को लेकर पूर्व में सूचना महिला थाना को दी थी जिसपर कारवाई करते हुए पुलिस ने उसके साथ ससुराल भेज दिया था। लेकिन आठ माह की गर्भवती होने के बाद आरोपी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। अदालत ने मामले को जांच के लिए संबधित थाना भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें