जिले में चार लाख पौधा लगाएगा वन विभाग
जामताड़ा : जिले के विभिन्न प्रखंडों में वीरान पड़े 366 हेक्टेयर वन भूमि पर विभाग पौधरोपण करेगा। वन विभ
जामताड़ा : जिले के विभिन्न प्रखंडों में वीरान पड़े 366 हेक्टेयर वन भूमि पर विभाग पौधरोपण करेगा। वन विभाग ने चिह्नित वन भूमि पर पौधरोपण करने की तैयारी आरंभ कर दी है। पौधरोपण कार्य ससमय संपन्न हो इसको ले वन भूमि पर गड्डा खुदाई व ट्रेंच क¨टग का कार्य आरंभ कर दिया है। वहीं ढ़ालनूमा वन भूमि पर कंटूर क¨टग व चेक डैम निर्माण का कार्य आरंभ करने की तैयारी अंतिम चरण में है।
जिले के नारायणपुर,कुंडहित,नाला,फतेहपुर,जामताड़ा समेत अन्य प्रखंड के चिह्नित 366 हेक्टेयर वन भूमि में चार लाख पौधरोपण कार्य करने को ले प्रखंड में पदस्थापित रेंजर, वनरक्षी व वनपाल की देख रेख में वन भूमि पर गड्डा व ट्रेंच क¨टग कार्य जारी है। संचालित कार्यों की समीक्षा स्थल भ्रमण कर वन प्रमंडल पदाधिकारी व अन्य जिला पदाधिकारी द्वारा समय समय पर समीक्षा किया जा रहा है।
-- स्थानीय क्षेत्र में होगा पौधशाला : जिले के जिस क्षेत्र में पौधरोपण कार्य संपन्न होना है उक्त क्षेत्र में ही पौधशाला का निर्माण वन विभाग कर रहा है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर पौधरोपण को ले पौधा उपलब्ध होगा। वर्तमान समय में वन विभाग ने जामताड़ा,नारायणपुर,नाला व कुंडहित प्रखंड में पौधा शाला का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। विभाग चालू वित्तीय वर्ष में विभिन्न पौधशाला के माध्यम से लगभग दस लाख पौधा तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
-- भूमि कटाव को रोकेगा विभाग : ढ़ालनूमा वन भूमि को मिट्टी के कटाव से मुक्त रखेगा। इसको ले विभाग ढ़ालनूमा वन भूमियों पर छोटे-छोटे नाला व कंटूर का निर्माण कर रही है। कंटूर निर्माण से जहां बरसात के पानी से वन भूमि का कटाव रूकेगा वहीं वर्षा का पानी संरक्षित होगा और वन भूमि की मिट्टी में नमी की मात्रा बनी रहेगी। इतना ही नही वन विभाग ने नव क्षेत्र में स्थित नाला को भी चिह्नित किया है। उक्त सभी नाला में कच्चा चेक डैम बनायेगा और बहने वाले पानी को संग्रह करेगा।
-- वर्जन पदाधिकारी : पूर्व में गड्ढा खुदाई होने से मिट्टी के कीटाणु धूप में नष्ट होता है। इसी कारण गड्ढ़ा की खुदाई सभी वन भूमि में आरंभ करा दिया गया है। साथ ही तेज गति से पौधशाला की तैयारी की जा रही है। पौधारोपण कार्य समय पर संपन्न कराने को वन विभाग सक्रिय है। - आरके साह, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा