धनबाद के एनसीसी कैडेट ने दी परीक्षा
जामताड़ा : सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल, जामताड़ा में 36 झारखंड बटालियन, धनबाद के एनसीसी कैडेटों
जामताड़ा : सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल, जामताड़ा में 36 झारखंड बटालियन, धनबाद के एनसीसी कैडेटों की ए प्रमाण पत्र परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 35 कैडेट शामिल हुए। परीक्षा कुल 500 अंकों की होती है जिसमें 385 अंक लिखित परीक्षा से और 115 अंक मौखिक परीक्षा से मिलते हैं। परीक्षा में पर्यवेक्षक के रूप में सूबेदार अशोक कुमार, श्रीकृष्ण बहादुर एवं विद्यालय के क्रीड़ा प्रशिक्षक सह एएनओ नवीन कुमार ¨सह उपस्थित थे। केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य श्री जीएन खान ने परीक्षा के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि प्रमाण पत्र ए प्राप्त कैडेटों को निम्न वर्गीय पदों में कुल 20 अंक अतिरिक्त मिलते हैं। यह प्रमाण पत्र भविष्य निर्माण में एक स्तंभ का काम करेगा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जामताड़ा में उनके विद्यालय में एनसीसी की ¨वग स्थापित है जो गर्व की बात है। एनसीसी चरित्र निर्माण एवं अनुशासन के साथ-साथ देश एवं समाज सेवा की प्रेरणा देता है। यह वर्तमान समय के लिए अतिआवश्यक है। परीक्षा के सफल संचालन में शिक्षक बीएन ¨सह, नगेन्द्र कुमार, भोला महतो आदि का योगदान रहा।