कोहरो से जन-जीवन व यातायात प्रभावित
जामताड़ा: कोहरे ने जामताड़ा में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी है। सुबह दस बजे मौसम साफ होने तक सड़कों
जामताड़ा: कोहरे ने जामताड़ा में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी है। सुबह दस बजे मौसम साफ होने तक सड़कों पर वाहनों का संचालन धीमा रहा तो ट्रेनों की गति भी कम रही। अधिकांश ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। ट्रेनों से सफर करनेवाले यात्रियों ने बताया कि कुहासे के कारण ट्रेने विलंब से चल रही हैं। यात्रियों को इससे भारी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में वातावरण में कोहरा छाया रहेगा।
मौसम के जानकारों के मुताबिक गत वर्ष के अनुपात में इस बार सर्दी ने कुछ देर से दस्तक दी है लेकिन कोहरा का प्रभाव इस बार कुछ ज्यादा अभी से ही है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय तेज धूप रही पर हवा चलने के कारण ठंड भी अपनी याद दिलाती रही। लेकिन जैसे ही दिन ढला एकाएक सर्दी बढ़ने भी लगी। देर शाम से शीत लहरी भी लोगों को परेशान कर रही है। अब और ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं रात के समय धुंध और बढ़ गया है। कोहरे के प्रभाव से सड़क एवं रेल मार्ग में गमनागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी सुबह देर से खुला और शाम ढ़लते ही शटर गिरने शुरू हो गए। इधर हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस 11 घंटा 5 मिनट, पटना-टाटा दानापुर 1 घंटा 35 मिनट, धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट, नई दिल्ली तूफान एक्सप्रेस 12 घंटा 29 मिनट, हावड़ा -नई दिल्ली तूफान एक्सप्रेस 2 घंटा 5 मिनट बिलंब से जामताड़ा स्टेशन पहुंची। इसी प्रकार भागलपुर-जमशेदपुर, दुमका-रांची, बोकारो- दुमका आदि लंबी दूरी की सड़कों की बसें भी कोहरा से प्रभावित रही है।