सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध
जामताड़ा : अखिल भारतीय आदिवासी महासभा सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध के अपने रुख पर कायम ह
जामताड़ा : अखिल भारतीय आदिवासी महासभा सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध के अपने रुख पर कायम है। रविवार को दुमका रोड स्थित धर्मशाला में अखिल भारतीय आदिवासी महासभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के अध्यक्ष सेनापति मुर्मू ने की। मौके पर आदिवासियों का आक्रोश रैली में जा रहे लोगों पर हुई पुलिस फाय¨रग में मारे गये युवक की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों की आक्रोश रैली में शामिल होने खूंटी से रांची जा रहे लोगों के साथ पुलिस के द्वारा जो व्यवहार किया गया वह सही नहीं है। एक तो अनावश्यक जांच कर लोगों को परेशान किया गया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस फाय¨रग में एक की मौत हो गयी। इसकी हम निंदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन किसी भी हाल में हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि भाजपा के द्वारा जो स्थानीय नीति लागू की गयी है, उसका हम लोग विरोध करते हैं। इसी संबंध में हम लोग पूरे संताल के प्रत्येक जिला में बैठक कर रहे हैं। आगामी 24 जनवरी 2017 को दुमका में आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा। मौके पर भूतनाथ सोरेन, रामेश्वर सोरेन, होपना मरांडी, परेश कोल, पवन कोल, नुनका मरांडी सहित अन्य मौजूद थे।