अगलगी से तीन घर राख
फतेहपुर, जामताड़ा : प्रखंड के सिमलाडंगाल पंचायत अंतर्गत जामवाद गांव में करीब नौ बजे अगलगी से तीन घर ज
By Edited By: Published: Wed, 25 May 2016 01:03 AM (IST)Updated: Wed, 25 May 2016 01:03 AM (IST)
फतेहपुर, जामताड़ा : प्रखंड के सिमलाडंगाल पंचायत अंतर्गत जामवाद गांव में करीब नौ बजे अगलगी से तीन घर जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी किसी को इसकी जानकारी नहीं है। इस घटना में घर में रखा बिचाली समेत अन्य समान जल कर राख हो गया। एक लाख से ज्यादा की संपत्ति नुकसान होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार भागवत मंडल, हलदर मंडल एवं जलधर मंडल का घर सटा होने के कारण आग के चपेट में तीनों घर आ गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पीड़ित परिवारों से शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें