धर्मराज पूजा में भोक्ताओं ने दिखाए करतब
¨बदापाथर, जामताड़ा : क्षेत्र के जोलाइ गांव स्थित धर्मराज मंदिर में रविवार को तीन दिवसीय धर्मराज पूजा
¨बदापाथर, जामताड़ा : क्षेत्र के जोलाइ गांव स्थित धर्मराज मंदिर में रविवार को तीन दिवसीय धर्मराज पूजा सह मेला संपन्न हुआ। शनिवार देर रात भोक्ताओं ने हैरतअंगेज करनामा भी किया। इस क्रम में लोहे के छड़ से कपाल व मुंह में छेद किया गया तो कोई जलती आग व कांटो पर नृत्य किया। बताया जाता हैं कि कारनामे के बाद भोक्ता को किसी भी प्रकार का दर्द नहीं रहता है। पूजा के अवसर पर लोगों ने जमकर मेले का भी लुफ्त लिया। पुजारी रवींद्रनाथ झा ने बताया कि आस पास के दर्जनों गांव के लोगों के लिए जोलाइ गांव में आयोजित धर्मराज पूजा विशेष माना जाता है। शनिवार को कलश यात्रा में क्षेत्र के जोलाइ, लकड़ाकुंदा, मझलाडीह, मोहनाबांक आदि गांव के करीब पांच सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।