विवादों की भेंट चढ़ी भाजपा की बैठक
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : रविवार को पबिया पंचायत भवन में प्रस्तावित भाजपा प्रखंड कार्य समिति की बैठक क
By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 01:29 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 01:29 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : रविवार को पबिया पंचायत भवन में प्रस्तावित भाजपा प्रखंड कार्य समिति की बैठक कार्यकर्ताओं के आपसी विवाद की भेंट चढ़ गयी। बैठक नहीं हो सकी और इसे आगे के लिए स्थगित कर दिया गया। जानकारी हो कि भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक पूर्व निर्धारित थी। पर्याप्त संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कार्यकर्ता के एक गुट ने यह कह कर हंगामा शुरू कर दिया कि बैठक में पार्टी के वरीय नेताओं को आमंत्रित क्यों नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर कार्यकर्ता आपस में उलझ गए और घंटों तूं-तूं- मैं-मैं का दौर चलता रहा। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझा कर मामला शांत किया। मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें