बाइक से टकराने के बाद पलटी मैजिक
जामताड़ा : शादी कराने के बाद वापस लौट रही टाटा मैजिक सुभाष चौक पर एक बाइक से टकराने के बाद दुर्घटनाग
जामताड़ा : शादी कराने के बाद वापस लौट रही टाटा मैजिक सुभाष चौक पर एक बाइक से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में बाइक सवार मोहड़ा गांव की साहदन बीबी व उसका बेटा मुस्तफा अंसारी समेत गाड़ी में सवार सभी सात लोग घायल हो गए।
देवघर जिला के करौं निवासी कामदेव मंडल की बेटी की शादी चंचला मंदिर में कराने के बाद लड़की के घरवाले मैजिक से लौट रहे थे। रास्ते में बाइक से टकराने के बाद गाड़ी पलट गई। जिससे बाइक के अलावा मैजिक सवार सात लोग घायल हो गए। घायल मां-बेटे को बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य सात घायल को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घायलों में करौं के रंजीत शर्मा, ननलू मंडल,
सोनी कुमारी, शांति देवी, मूरत साव,
सगिया देवी व सारठ के नरेश मंडल शामिल हैं।