हाथियों को भगाने की पहल शुरू
जामताड़ा : वन विभाग हाथियों को भगाने में ग्राम वन प्रबंधन समिति के सदस्यों का सहयोग लेगा। इसके लिए स
जामताड़ा : वन विभाग हाथियों को भगाने में ग्राम वन प्रबंधन समिति के सदस्यों का सहयोग लेगा। इसके लिए सदस्यों को हाथी भगाने में उपयोग होने वाली सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया वन विभाग ने शुरू कर दी है।
वन विभाग ने जिला के पचीस वैसे गांव का चयन किया है जिस क्षेत्र में हाथी का आवागमन होते रहता है। उक्त गांव के ग्राम वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व वनपाल के संयुक्त बैंक खाते में सामान क्रय की राशि भेजी जा रही है।
ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति अमलादही, धनभूस्का, सोनाहरा, भेलाडीह, महेशपुरमहुला, बेड़ा, काटना, हल्दीडीह, बाबुपुर, गायसाहड़ा, धोबना, कुसमा, आमगाछी, खैरबनीभातुडीह, पाथरचुर, देवली, मुर्गापाथर के बैंक खाता में राशि उपलब्ध करा दी गयी है। शेष समिति का बैंक खाता खोलने का प्रयास चल रहा है। संबंधित ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के सदस्यों को विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी राशि खर्च करने की भी जानकारी दी गयी। साथ ही हाथी भगाने से संबंधित जानकारी देने का निर्णय लिया गया है।
----------------
हाथियों को भगाने में समिति का पूर्ण सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए समिति सदस्यों को राशि उपलब्ध करायी गयी है ताकि जरूरत के हिसाब से समय पर आवश्यक समान की खरीददारी कर सकें। - राजीव कुमार राय, जिला वन पदाधिकारी, जामताड़ा