सड़क दुर्घटना में पांच घायल
संवाद सहयोगी, नारायणपुर : जामताड़ा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में पांच लोग
By Edited By: Published: Thu, 26 Feb 2015 06:14 PM (IST)Updated: Thu, 26 Feb 2015 06:14 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नारायणपुर : जामताड़ा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। नारायणपुर थाना क्षेत्र के दलदला गाव से कुछ लोग एक टेंपो से यज्ञ का चंदा उठाने गाडेय थाना क्षेत्र में गये थे। वापस लौटने के क्रम में गाडेय थाना क्षेत्र के बुधुडीह गाव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो ऑटो में धक्का मारकर फरार हो गया। इस घटना में थाना क्षेत्र के दलदला गांववासी उमाशकर रजवार, प्रेम मंडल, फोगल मंडल, सुबोध मंडल, कमलेश मंडल घायल हो गये। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में कराया गया। इलाज के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें