भूमि अधिग्रहण अध्यादेश जनविरोधी
जामताड़ा : मोदी सरकार के जमीन अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में झारखं
जामताड़ा : मोदी सरकार के जमीन अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में झारखंड राज्य किसान सभा के बैनर तले धरना- प्रदर्शन किया गया। झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष सुरजीत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार का भूमि अधिग्रहण भेदभावपूर्ण और नाजायज है। उन्होंने सभी किसानों को इस भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरुद्ध एकजुट होने की अपील की। कहा कि किसानों के बगैर इजाजत भूमि अधिग्रहण करने से खाद्य सुरक्षा के लिए एक गंभीर समस्या उत्पन्न हो जायेगी। मौके पर झारखंड किसान सभा के जिला सचिव जय प्रकाश मंडल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार खेती वाली जमीन का अधिग्रहण कर कारपोरेट घरानों को उपहार देने का काम कर रही है। इससे किसान काफी दुखी हैं। कहा कि आज संपूर्ण देश भूमि अधिग्रहण के विरुद्ध हल्ला बोल रहा है। इस मौके पर मीना देवी, शांति कोड़ा, मोहन मंडल, गोविंद पंडित, अशोक भंडारी आदि मौजूद थे।