Move to Jagran APP

विस चुनाव के लिए कोषांग गठित

जामताड़ा : आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित कार्य के निष्पादन के लिए उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह के

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 05:15 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 05:15 PM (IST)
विस चुनाव के लिए कोषांग गठित

जामताड़ा : आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित कार्य के निष्पादन के लिए उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह के निर्देश पर विभिन्न कोषांग का गठन किया गया। बुधवार को जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव के लिए 12 कोषांग कार्मिक,सामग्री, ईवीएम , वाहन ,निर्वाचन , प्रेक्षक ,मिडिया एवं स्वीप ,आचार संहिता और विधि व्यवस्था , व्यय लेखा, प्रशिक्षण ,पोस्टल मतपत्र और हेल्प लाइन, शिकायत व एसएमएस का गठन किया गया है। सभी कोषांग में एक वरीय व एक नोडल पदाधिकारी के अलावा विभिन्न सदस्य को शामिल किया गया है। गुप्ता ने बताया कि कार्मिक कोषांग के वरीय प्रभारी उप विकास आयुक्त बाघमारे प्रसाद कृष्ण है,जबकि नोडल पदाधिकारी जिला कल्याण पदाधिकारी अर्चना मेहता है। सामग्री कोषांग का वरीय प्रभारी परियोजना निदेशक ºीस्टीना हांसदा है,जबकि नोडल पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी प्रतिमा कुजूर है। ईवीएम कोषांग का वरीय प्रभारी अपर समाहर्ता प्रेमकांत झा है,जबकि नोडल पदाधिकारी जिला भू अर्जन पदाधिकारी जावेद अनवर इदरीशी है। वाहन कोषांग का वरीय प्रभारी परियोजना निदेशक ºीस्टीना हांसदा है,जबकि नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी है। निर्वाचन कोषांग के वरीय प्रभारी उप विकास आयुक्त,जबकि नोडल पदाधिकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी है। प्रेक्षक कोषांग का वरीय प्रभारी अपर समाहर्ता प्रेमकांत झा जबकि नोडल पदाधिकारी सहायक अभियंता सिंचाई प्रमंडल मणिकांत सिन्हा है। मिडिया कोषांग एवं स्वीप कोषांग के वरीय प्रभारी अपर समाहर्ता प्रेमकांत झा जबकि नोडल पदाधिकारी अवर निर्वाचन पदाधिकारी प्रवीण चौधरी है। आचार संहिता कोषांग और विधि व्यवस्था कोषांग का वरीय प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा जबकि नोडल पदाधिकारी अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी विनय कुमार है। प्रशिक्षण कोषांग का वरीय प्रभारी अपर समाहर्ता जबकि नोडल पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार है। पोस्टल मतपत्र कोषांग का वरीय प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी जबकि नोडल पदाधिकारी सीओ नाला बंदना भारती है और हेल्प लाइन, शिकायत और एसएमएस कोषांग का वरीय प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय गुप्ता है,जबकि नोडल पदाधिकारी डीआईओ अभय परासर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.