हिंदी को मिले मां की दर्जा : अध्यक्ष
संवाद सूत्र, बिंदापाथर : ताबाजोर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में हिन्दी पखवारा दिवस समापन समारोह का आ
संवाद सूत्र, बिंदापाथर : ताबाजोर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में हिन्दी पखवारा दिवस समापन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि आज हम सभी हिन्दी भाषा से दूर भाग रहे हैं पर हिन्दुस्तानी होने के नाते हिन्दी भाषा से प्रेम करने व उसे मा का दर्जा देना चाहिए। विश्व का पहला देश भारत है जिसे मा के नाम से पुकारा जाता है। गुरु की दर्जा भगवान से उपर है इसलिए गुरु का सम्मान करना चाहिए। डीएवी के प्राचार्य जीएन खान ने कहा कि हिन्दी भाषा हिन्दुस्तान की आत्मा है। वर्तमान समय में हम अंग्रेजी आदि भाषा में अपने कैरियर का तलाश कर रहे हैं जबकि हिन्दी को नजर अंदाज करने की भूल कर रहे हैं। हिन्दी हमारी आत्मा से जुड़ी हुई है। विद्यालय के प्रचार्य एके प्रसाद ने हिन्दी भाषा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस क्रम में उन्होंने 1853 ई. में लार्ड मैकाले द्वारा ब्रिटिश संसद में दिए गए भाषण का अंश पढ़कर सुनाया। हिन्दी पखवारा के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच श्रुतिलेखन, सुलेखन चित्राकंन व कहानी लेखन पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल व डीएवी के प्राचार्य जीएन खान के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर छात्रों ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर शिक्षक अरुण कुमार, पीएस परासर, पीके चौधरी, गुलाब कुजूर, जेएन पंडित, रामजी लाल मीना, सीता प्रसाद, पंकज कुमार पाडेय आदि उपस्थित थे।