Move to Jagran APP

बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 01:01 AM (IST)
बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

संवाद सहयोगी, फतेहपुर : सागाजोड़ी मोड़ पर भाजपा की बैठक किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विष्णु मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। विस चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता को जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ता परेश चक्रवर्ती, काजल गोराईं, जगबंधु घोष, कृष्ण गोपाल महतो एवं आनंद महतो को एक साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। ऐसा कर संगठन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर विजया दशमी तक झूठे मुकदमे को वापस नहीं लिया जाता है तो उग्र आदोलन किया जाएगा। मजदूर प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री संदीप रक्षित ने कहा कि आदोलन भाजपा प्रदेश कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल से शुरू किया जाएगा। प्रदेश के वरीय नेता को अवगत कराया जाएगा कि किस तरह कार्यकर्ता के साथ अन्याय किया जा रहा है। मौके पर मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निरंजन राय, कामेश मंडल, गोपाल महतो, राजू मित्रा, प्रधान हेम्ब्रम, दामोदर यादव, मुकेश गोस्वामी, उतम दास, परेश वास्की आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.