जल-जंगल व जमीन को बचाने विषय पर चर्चा
संस, नारायणपुर : प्रखंड के अर्जुनडीह गाव में समेकित जलछाजन प्रबंधन कार्यक्रम के तहत मा राजेश्वरी जल छाजन समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया राजेंद्र हेम्ब्रम ने की। बैठक में जल जंगल तथा जमीन को बचाने के विषय पर चर्चा हुई। मौके पर मौजूद जल छाजन कार्यक्रम के सामाजिक उत्प्रेरक दिनेश कुमार महतो ने ग्रामीणों को जलछाजन कार्यक्रम के तहत होनेवाले कार्यो एवं उसके लाभ के बारे में बताया। बैठक में ही एक महिला स्वयं सहायता समूह एवं एक किसान स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। महिला स्वयं सहायता समूह में पानमुनी मुर्मू को अध्यक्ष, मनोकी मुर्मू को सचिव एवं संगीता सोरेन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि किसान स्वयं सहायता समूह में अर्जन सोरेन को अध्यक्ष, विश्वनाथ हेम्ब्रम को सचिव एवं निर्मल सोरेन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बताया गया कि स्वयं सहायता समूह में कार्य करके आर्थिक स्थिति मजबूत किया जा सकता है। मौके पर गुआमुनी बेसरा, मिरुदी सोरेन, महेंद्र हेम्ब्रम, हेमंत मुर्मू आदि उपस्थित थे।