झाविमो के बढ़ते जनाधार से भाजपा में भय : प्रदीप
संस, फतेहपुर : प्रखंड के बानरनाचा ग्राम में झाविमो द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पोडै़याहाट के विधायक प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं से विस चुनाव की तैयारी में जुटजाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन के बल पर ही कोई पार्टी आगे बढ़ सकती है। झाविमो के बढ़ते जनाधार से भाजपा घबरा गई है। यही वजह है कि अर्जुन मुंडा बारबार पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मराडी को भाजपा में आने के लिए आमंत्रण दे रहे हैं। बाबूलाल मराडी सर्वमान्य नेता हैं। भाजपा द्वारा ऐसे बयान बाजी कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। झाविमो एक मात्र पार्टी है जो झारखंड में अपने बल पर सरकार बनाएगी। सूबे से भय, भूख एवं भ्रष्टाचार मिटाने का जो संकल्प पार्टी द्वारा ली गई है। सरकार बनते ही जनता के बीच किए गए वादे का असर भी दिखाई पड़ेगा। नाला विधायक को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जनता के बीच विकास के नाम पर हाथी डूबा तालाब का जिक्र करना विधायक नहीं भूलते पर सच्चाई यह है कि उस तालाब में बकरी भी नही डूबेगी। मौके पर जिला अध्यक्ष प्रदीप लाल, सुनील हासदा, माधव चंद्र महतो, मनोज गोस्वामी, सुमन कुमार मिर्धा, हारूण अंसारी आदि उपस्थित थे।