सूबे में झाविमो की सरकार बनेगी : मरांडी
नाला : दुमका से राची जाने क्रम में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को नाला आमबागान चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
संवाददाताओं से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में झाविमो के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी। यह सरकार भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त होगी। सुप्रीमो ने अर्जुन मुंडा के भाजपा साथ गठबंधन में शामिल होने पर कहा कि प्रस्ताव आने पर पार्टी के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। अभी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से संपर्क कर रहा हूं। विधान सभा चुनाव में पार्टी द्वारा स्थानीय उम्मीदवार की बात है तो कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर ही कोई निर्णय लिया जाएगा। ग्राम प्रधान आनंद पातर के सवाल पर कहा कि सरकार बनने पर सभी समस्या का समाधान किया जाएगा। मौके पर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य तापस भट्टाचार्य, गरीब देवाशी, चंद्र मोहन घोष, काशीनाथ मंडल, हरी माजि, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।