करमाटांड प्रखंड कार्यालय से कंप्यूटर की चोरी
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 01:01 AM (IST)
संसू, करमाटांड : शनिवार की रात करमाटांड प्रखंड कार्यालय का ताला तोड़कर एक कंप्यूटर सेट चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विद्युत मुर्मू ने करमाटांड थाना में आवेदन देकर चोरी की जानकारी दिया है। बीते रात प्रखंड मनरेगा कार्यालय में रखे एक सेट कंप्यूटर चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। चोरी किए गए कंप्यूटर की अनुमानित मूल्य करीब तीस हजार रुपये बताया जा रहा है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें