Move to Jagran APP

आरती के पक्ष में मिहिजाम भाजयुमो ने खोला मोर्चा

By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 01:01 AM (IST)
आरती के पक्ष में मिहिजाम भाजयुमो ने खोला मोर्चा

संसू, मिहिजाम : शनिवार को मिहिजाम भाजपा इकाई नगर कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रुप से शुक्रवार को भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा आरती सिन्हा को नगर कमेटी में नहीं होने की घोषणा के बाद मिहिजाम इकाई में विरोध के स्वर गूंजने लगे हैं। इसी के तहत बैठक कर के महिला मोर्चा के बयानों का पुरजोर विरोध किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर कमेटी में जिला के किसी पदाधिकारी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला की नगर अध्यक्ष आरती सिन्हा ही वर्तमान में हैं, और आगे भी बनी रहेगी। इसमें कोई भी अधिकारी हस्तक्षेप करने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि जिला के कोई भी पदाधिकारी नगर में बैठक करते हैं तो नगर अध्यक्ष या किसी सक्रिय कार्यकर्ता को इस बाबत सूचना नहीं दी जाती है। इसके बाद पदाधिकारियों द्वारा बैठक करके किसी भी मोर्चा के नगर अध्यक्ष को हटा देना या शामिल कर देना इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा बबीता झा ने बैठक के दौरान कही थी कि मिहिजाम महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष आरती सिन्हा नहीं है। मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव, युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेशनाथ महतो, विनीत कुमार यादव, आरती सिन्हा, गणेश कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.