सफाई व लाइट की मरम्मत शुरू
By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 06:19 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 06:19 PM (IST)
जामताड़ा : ईद व स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए शहर में साफ-सफाई व लाइटों की मरम्मत का कार्य नगर पंचायत ने शुरू करा दिया है। लाइट मरम्मत कार्य के लिए तीन टीम गठित की गयी है। सफाई अभियान में वार्ड स्तर पर मजदूरों को लगाया गया है। सभी कार्यो की समीक्षा एवं अभियान के सफल संचालन के लिए नगर पंचायत कार्यालय में नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने एक बैठक की। इसमें मंडल ने कहा कि सभी वार्डो में सही काम हो, इसके लिए सभी पार्षदों का सहयोग अपेक्षित है। बताया कि अभियान के अलावा सभी वार्डो में कई योजनाओं की निविदा निकाल दी गयी है। उसे भी निर्धारित समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर वार्ड पार्षद मधुसूदन चंद्रा, चंडीदास भंडारी, सजल दत्ता, आलोक किस्कू, सीमा ब्लेक, सुनील बाउरी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें