कहां गया काला धन, जवाब दें पीएम : छब्बन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड राज्य असंगठित मजदूर संघ के उपाध्यक्ष एसआरए रिजवी उर्फ छब्
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड राज्य असंगठित मजदूर संघ के उपाध्यक्ष एसआरए रिजवी उर्फ छब्बन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। धतकीडीह के एक होटल में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनने के 100 दिन के अंदर विदेश से देश का काला धन लाने और सभी जनता को 15-15 लाख रुपये देने का एलान किया था। लेकिन, अब तक काला धन नहीं आ पाया है। पीएम बोले थे कि हर साल एक करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन, अब तक कितने लोगों को रोजगार दिया गया इस पर पीएम को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। प्रधानमंत्री के वाराणसी स्थित आदर्श ग्राम जियापुर में विकास नहीं हो रहा है। देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। पीएम ने 21 देशों का दौरा किया नतीजा सिफर है। आतंकवाद, नक्सलवाद, संप्रदायवाद बढ़ रहा है। भाजपा के तीन सीएम विजय राजे सिंधिया, शिवराज चौहान और रमन सिंह पर गंभीर आरोप है। लेकिन, इनके खिलाफ जांच नहीं कराई जा रही है।