ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
संवाद सूत्र, गालूडीह : जोड़सा पंचायत के ¨पदाराबाद के ग्रामीणों ने नहर निर्माण करा रहे ठेकेदार की मनमा
संवाद सूत्र, गालूडीह : जोड़सा पंचायत के ¨पदाराबाद के ग्रामीणों ने नहर निर्माण करा रहे ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोलकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने ठेकेदार के मुंशी लक्ष्मण मुर्मू द्वारा भूटी बेसरा के खिलाफ कैनाल निर्माण तोड़ने के संदर्भ में थाना में की गई शिकायत को वापस लेने की मांग की है। ग्रामीणों ने कैनाल निर्माण कार्य बंद करा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि चांडिल से बहरागोड़ा तक मुख्य बांया नहर निर्माण हो रहा है। ¨पदराबाद गांव के निर्माणाधीन नहर में ठेकेदार आरके कंस्ट्रक्शन जेसीबी व ट्रैक्टर से काम कर रहे थे। इसी दौरान कैनाल ध्वस्त हो गया। कैनाल निर्माण में अनियमितता बरतने के कारण कई जगह दरार पड़ गया था। गांव के भूटी बेसरा ने अनियमितता के खिलाफ ठेकेदार के काम का विरोध किया था। ठेकेदार के इशारे पर मुंशी ने भूटी पर झूठा आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है। जबकि मुंशी लक्ष्मण मुर्मू गांव का ही युवक है। इससे साफ जाहिर है ठेकेदार ग्रामीणों को लड़ाने का काम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि ठेकेदार द्वारा थाना में किए गए शिकायत को वापस ली जाए, अन्यथा काम नहीं करने दिया जाएगा। विरोध करने वालों में रसराज बेसरा, फणी महतो, देवलाल महतो, लुदू टुडू, शांति बेसरा, सालगे बेसरा, रानी बेसरा, धनु मुर्मू, बस्की टुडू, इंद्र टुडू, हरेंद्र महतो, गंगामुनी टुडू, शंभूनाथ हेम्ब्रम, सुलोचना मुर्मू आदि मौजूद थे।