'वलहल्ला-16' का आगाज आज, गुदगुदाएंगे जाकिर खान
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : 'स्ट्रीट्स आर कॉलिंग' थीम पर एक्सएलआरआइ में शुक्रवार को वलहल्ला-2
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : 'स्ट्रीट्स आर कॉलिंग' थीम पर एक्सएलआरआइ में शुक्रवार को वलहल्ला-2016 का आगाज हो जाएगा। संस्थान के इस मेगा 'कल्चरल फेस्ट' में शुक्रवार से लेकर रविवार तक कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। पहले दिन वलहल्ला में स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान टाटा ऑडिटोरियम में लोगों को गुदगुदाएंगे। इसके अलावा कई खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। शुक्रवार को सुबह दस बजे से ही वलहल्ला के कार्यक्रमों का आगाज हो जाएगा। सबसे पहले सुबह 10 बजे बैटल ऑफ बैंड्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें शहर के रॉक बैंड ग्रुप अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। इसके बाद किंग्स स्पीच, थीम क्विज, स्ट्रीट आर्ट सरीखे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन शाम पांच बजे टाटा ऑडिटोरियम में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में ग्रुप डांस का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद लेडर टैग कार्यक्रम होगा। शाम को टाटा ऑडिटोरियम में जाकिर खान कॉमेडी शो प्रस्तुत करेंगे। शुक्रवार को विशेष बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जानी हैं। शनिवार व रविवार को भी ऐसे ही दिन भर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शनिवार की शाम को बॉलीवुड गायक निखिल डिसूजा अपनी गायिकी से टाटा ऑडिटोरियम म समां बांधेंगे। निखिल डिसूजा ¨हदी फिल्मों के जाने माने पार्श्व गायक हैं। रविवार को फेस्ट में फैशन शो का जलवा रहेगा। रविवार को ही फादर प्रभु हॉल में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। वलहल्ला का आयोजन एक्सएलआरआइ की छात्र इकाई सिग्मा द्वारा किया जा रहा है। इस फेस्ट के प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को भी संस्थान के छात्रों ने शहर के कई इलाकों में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्ट्रीट प्ले व कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।