संवाद कार्यक्रम से लोगों को किया जागरूक
संवाद सूत्र, गुड़ाबांदा : प्रखंड परिसर में एलडीएसएस संस्था की ओर से बाल विवाह रोक थाम, स्कूल, ड्राप आ
संवाद सूत्र, गुड़ाबांदा : प्रखंड परिसर में एलडीएसएस संस्था की ओर से बाल विवाह रोक थाम, स्कूल, ड्राप आउट व अन्य विषय पर कार्यक्रम संवाद का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुखिया एवं स्वयं सेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. हारूण रशीद ने किया। कार्यक्रम संवाद कार्यक्रम गुड़ाबांदा प्रखंड में एक दिन पूर्व शुरू किया गया। इस संबंध में बीडीओ ने जन-प्रतिनिधियों एवं स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजना यह देखा जाता है कि कम उम्र के बच्चों को बिचौलिया हमारे राज्य से दूसरे राज्य ले जाकर बेचने का कार्य करते हैं। साथ ही गरीबी व बिना जानकारी के माता-पिता भी अपने बच्ची की शादी कम उम्र में ही कर देते हैं इससे कम उम्र में ही युवतियां गर्भवती हो जाती है। इनकी रोकथाम व सही जानकारी के लिए सरकार द्वारा संस्था के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। मौके पर संस्था के प्रोग्राम मैनेजर रजत मित्रा, मॉनिटरिंग को-ऑर्डीनेटर विश्वजीत पात्रा, नेहा कुमारी, राहुल साव, नाडूगोपाल हाजरा, प्रखंड उप प्रमुख देवदत गिरी व प्रखंड के मुखिया उपस्थित थे।