सफायर हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के सीनियर ब्लॉक का वार्षिक खेलकूद गुरु
By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 03:08 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 03:08 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के सीनियर ब्लॉक का वार्षिक खेलकूद गुरुवार को स्कूल परिसर में आयोजित हुआ। इसमें 100, 200 मीटर सहित कई तरह की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सफायर हाउस को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला। बालिका वर्ग की सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब मनीषा मुर्मू तथा बालक वर्ग के सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार हिमांशु शेखर को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ पास्ट के लिए एमरेल्ड हाउस को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन टाटा स्टील खेल विभाग की अधिकारी सरोज लकड़ा ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्य फादर एस पुथमई राज, उप प्राचार्य प्रदीप मरांडी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें