कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी मना स्वतंत्रता दिवस
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड शिक्षा प
संवाद सूत्र, गालूडीह : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वैद्यनाथ प्रधान ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू, पार्षद पूर्णिमा कर्मकार, प्रमुख हीरामुनी मुर्मू, उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल व वार्डन लिपिका साव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य व संगीत प्रस्तुत किया।
थाना प्रभारी ने किया ध्वजारोहण
वहीं गालूडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी संजय ¨सह ने तिरंगा फहराया। बराज प्रमंडल कार्यालय में अधीक्षण अभियंता आरएन प्रसाद, लघु वितरण प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता राजकुमार यादव, ¨सचाई विभाग में अशोक दास, स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज एंड एजुकेशन में चैयरमेन सुब्रतो विश्वास, बीए इंजीनिय¨रग कॉलेज में चैयरमेन एसके ¨सह, जामिनी कांत बीएड कॉलेज में चैयरमेन जामनी कांत महतो, कौशल विकास केंद्र नारगा में डायरेक्टर, मैरीलेंड इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॅजी मैनजमेंट में सचिव अशोक चौधरी, दारीसाई कृषि विज्ञान केंद्र में डॉ. आरती वीणा एक्का, कृषि अनुसंधान केंद्र में सहायक निदेशक झिबरा टोप्पो ने झंडा फहराया।