भगत सिंह जयंती पर पौधरोपण
जमशेदपुर : बुधवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय युवा संघ की ओर स
By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 02:49 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 02:49 AM (IST)
जमशेदपुर : बुधवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय युवा संघ की ओर से टिनप्लेट खालसा हाईस्कूल समेत गोलमुरी 10 नंबर बस्ती व बर्मामाइंस गुरुद्वारा में पौधरोपण किया गया। जयंती समारोह का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष उज्जवल कुमार ने किया। इसमें सतवीर सिंह सोमू, शशिभूषण सिंह, सुखदेव सिंह, अजय कुमार, गुरदीप सिंह, आशीष जायसवाल, कौशल कुमार, विवेक कुमार, राजीव तिवारी, विकास कौल, अकरम अंसारी, नीरज कुमार, राहुल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें