सेना दिवस पर हुआ पारिवारिक मिलन समारोह
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जमशेदपुर इकाई ने सेना दिव
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जमशेदपुर इकाई ने सेना दिवस के अवसर पर रविवार को बारीडीह शिव मंदिर परिसर में पूर्व सैनिकों का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पाजलि कर किया गया। इसके बाद परिचय सत्र हुआ। कार्यक्रम में हवलदार राम सिंगार गिरी ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद सेना दिवस की महत्ता पर हवलदार दया भूषण, हवलदार शिवपूजन सिंह व हवलदार सत्येंद्र सिंह ने अपने विचार रखे। सेना के नायकों फील्ड मार्शल करिअप्पा, फील्ड मार्शल मानेकशॉ और अन्य वीरों को याद किया गया। भारतीय सेना के अमर जवानों को दो मिनट मौन रख श्रद्धाजलि दी गई। अंत में संगठन के महामंत्री वरुण कुमार ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए सेना और सैनिकों के सम्मान की लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया। उत्पल सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन और कमल शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। भारत माता की जय के नारे लगे और भोग प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा हुई।