झामुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला कमेटी ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला कमेटी ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास व कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे का पुतला फूंका। झामुमो कार्यकर्ता निधि खरे द्वारा बुधवार को दिये गए उस बयान पर बिफरे हुए थे, जिसमें उन्होंने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन की वकालत की थी। गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने इसपर कड़ा एतराज जताया। पार्टी जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला सचिव लालटू महतो, प्रमोद लाल, राज लकड़ा, सागेन पूर्ति, रमेश मुर्मू, विनोद डे, अरुण कुमार, गुरमीत सिंह गिल, प्रदीप सिंह, उमाकांत दास, जितेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, अयूब खां, सविता सिंह, विष्णु प्रधान आदि उपस्थित थे।