युवा जदयू के 19 जिलाध्यक्ष व प्रभारी घोषित
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : युवा जनता दल (यूनाइटेड) की बैठक सोमवार को सीएच एरिया स्थित निम
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : युवा जनता दल (यूनाइटेड) की बैठक सोमवार को सीएच एरिया स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन पांडेय ने 19 जिलाध्यक्ष व 18 जिला प्रभारी घोषित कर दिया है।
युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि जिलाध्यक्ष व प्रभारी को तीन माह के अंदर 10-10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
सोमवार को जारी सूची के मुताबिक जमशेदपुर के अध्यक्ष तरणदीप सिंह व प्रभारी राम कैवर्त होंगे, जबकि पूर्वी सिंहभूम के भवेश मन्ना व दीपक प्रधान, सरायकेला-खरसावां (दिनेश गोराई व अरुप घोष), चाईबासा-प. सिंहभूम (देवी प्रसाद माझी व नवीन कुमार पांडेय), रांची महानगर (अखिलेश राय व रामअवतार मेहता), हजारीबाग (राजीव कुमार सिंह व सागर कुमार), धनबाद (प्रकाश नोनिया व राजीव ओझा), गिरिडीह (पवन कुमार वर्मा व अमूल्यो पांडेय), जामताड़ा (राजीव रंजन मंडल व चंद्रकांत सिंह), दुमका (राकेश राउत व उत्तम दास), रांची जिला (निरंजन महतो व तपन महतो), पाकुड़ (तेजनारायण साह व बबलू कर्मकार), लोहरदगा (हबीब अंसारी व मो. रफी), पलामू (कुश कुमार सिंह व विकास सिंह), साहेबगंज (सुदीप यादव व हेमंत सोनकर), गोड्डा (लोबिन यादव व प्रमोद राउत), गुमला (बोनीफास कुजूर व शंकर हेम्ब्रम), खूंटी (रामचंद्र सोरेन व सोहन किस्कू) के अलावा सरायकेला नगर के अध्यक्ष गुरुचरण कर्मकार बनाए गए हैं। पांडेय ने बताया कि पप्पू सिंह को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा का प्रभारी और सत्येंद्र सिंह उर्फ एस. बाबा को जमशेदपुर का संगठन मंत्री बनाया गया है।
--------