शील पहाड़ी में ¨हदी पखवाड़ा का समापन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : नेहरू युवा केंद्र जमशेदपुर के तत्वावधान में एनएच 33 स्थित बड़ाबांकी
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : नेहरू युवा केंद्र जमशेदपुर के तत्वावधान में एनएच 33 स्थित बड़ाबांकी पंचायत के अंतर्गत शीलपहाड़ी उच्च विद्यालय में ''¨हदी दिवस पखवाड़ा'' का समापन बुधवार को हुआ। इस अवसर पर छात्राओं के बीच ''पर्यावरण'' विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें विद्यालय के 56 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेहरू युवा केन्द्र संगठन के जमशेदपुर प्रखंड की राष्ट्रीय युवा कोर कुसुम पूर्ति ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बताया कि हिंदी भाषा के प्रति लोगों की जागरूकता एवं प्रत्येक क्षेत्र में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है तथा 14 सितबंर से 28 सितंबर तक हिंदी दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के खेल शिक्षक शकील अहमद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य शिक्षक इसमें वैद्यनाथ, मानथ सोरेन, कमल कृष्णा, सीता सोरेन, साहेम दास तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।