फन गेम्स का वृद्धों ने लिया आनंद
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : आशीर्वाद वृद्धाश्रम, बाराद्वारी के बुजुर्गो ने रविवार को फन गेम्स का ज
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 02:48 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 02:48 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : आशीर्वाद वृद्धाश्रम, बाराद्वारी के बुजुर्गो ने रविवार को फन गेम्स का जमकर आनंद उठाया। यह उनके लिए सुखद अनुभूति थी। यह कार्यक्रम हेल्प एज इंडिया की ओर से सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित किया गया था। इसमें फन गेम्स के विजेता वृद्धों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा वृद्धों को हॉरलिक्स, च्यवनप्राश सहित कई पौष्टिक सामग्री प्रदान की गई। इस बात की जानकारी देते हुए हेल्प एज इंडिया के शुभंकर चक्रवर्ती ने कहा कि संस्था द्वारा इस तरह का कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें