सुंदरनगर में महिला का शव फंदे से लटका मिला
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह यूसिल कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह
By Edited By: Published: Thu, 05 May 2016 03:08 AM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 03:08 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर:
सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह यूसिल कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह की पत्नी पूनम सिंह का शव कमरे में पुलिस ने फंदे से लटका हुआ बरामद किया। पूनम के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दिए जाने का आरोप ससुर पर लगाया है। इसकी शिकायत मृतका के चाचा हरहरगुटू निवासी अवधेश कुमार सिंह ने सुंदरनगर थाने में दर्ज कराई है। मृतका के परिवार वाले रांची में रहते हैं। सुंदरनगर थाना प्रभारी ने बताया कि विक्रम सिंह यूसिल कर्मचारी है और वे परिवार के साथ तुरामडीह माइंस में रहते हैं। बुधवार दोपहर दो बजे सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मायके पक्ष का आरोप है कि हत्या का साक्ष्य मिटाने को पूनम सिंह का शव फंदे से लटका दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें