ग्राम सभा में विभिन्न योजनाएं पारित
जादूगोड़ा : मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के तेरेंगा पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन गुरुवार को किया गय
जादूगोड़ा : मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के तेरेंगा पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन गुरुवार को किया गया। तेरेंगा पंचायत भवन में आयोजित ग्राम सभा में पंचायत के विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा किया गया साथ ही कई योजनाएं पारित हुई। इस मौके पर मुखिया दुराली सोरेन ने कहा कि आज के इस ग्राम सभा में विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों संग विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ग्रामीणों की सहमति से कई योजनाएं पारित भी हुई। मौके पर मुखिया दुराली सोरेन, पंसस मिसेस चंद्र हांसदा, सचिव कृष्ण पदो धरा, उपमुखिया सालगे मुर्मू, ¨सगराई सोरेन, गायत्री ¨सह, पुरान किस्कू, सुनाराम मुर्मू, ग्राम प्रधान कमल लोहार आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं ग्राम सभा का मुसाबनी प्रखंड विकास प्रदाधिकारी संतोष गुप्ता, अंलाधिकारी साधुचरण देवगम ने भी जायजा लिया।